Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*पारा बाजार के मंगर बाजार में जलभराव: रोज़गार और खरीदारी प्रभावित, स्थानीय

*पारा बाजार के मंगर बाजार में जलभराव: रोज़गार और खरीदारी प्रभावित, स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ा* बल्दीराय/सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र की सैकड़ो वर्षों से लगने वाली बाजार जिसमें क्षेत्र और इलाके के लोग अपने घरेलू जरूरत के समान खरीदारी करते चले आ रहे हैं जो किसी जमाने में बल्दीराय जाने के लिए यही पुरानी सड़क इस्तेमाल होती थी जो आज भी कई गांवो के लोगों का आना-जाना है हर हफ़्ते मंगलवार को बाजार लगती हैं। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, जल भराव बना रहने से संक्रामक बीमारियों का भी भय बना हुआ है साथ ही व्यापारियों और राहगीरों दोनों को दिक्कतों का सामना है। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है, ताकि बाजार की गतिविधि सुचारू हो सके और लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार प्रतिनिधि और अधिकारी कब संज्ञान में लेते हैं और इस समस्या से व्यापारी और राह गीरों को कब इस समस्या से निजात मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares