इंसानियत की मिसाल बने युवा समाजसेवी सूरज कुमार कसौधन जरूरतमंद को किया रक्तदान

बड़हलगंज। वार्ड संख्या 14 दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व सभासद प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी सूरज कुमार कसौधन ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। सोमवार, 27 जुलाई 2026 को वार्ड संख्या 14 निवासी दामोदर गौड़ को प्रोस्टेट के ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सूरज कुमार कसौधन अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज की सहायता की। इस अवसर पर सूरज कुमार कसौधन ने कहा कि "रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर किसी मरीज की जिंदगी बचाई जा सके।" उनके इस मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सेवा और मानवता की भावना मजबूत होती है।