Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चंदन त्रिपाठी को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

चंदन त्रिपाठी को जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी

सहजनवां। तहसील क्षेत्र के मोहद्दीनपुर उर्फ तख्था निवासी चंदन त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी का जिला सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला समेत पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, जिला मंत्री राजाराम कनौजिया, जिला मंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद शुक्ला, अभिमन्यु मौर्य, ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, चेयरमैन प्रभाकर दुबे, संजू सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विश्वजीत सिंह, इंजीनियर रमेंद्र नाथ मिश्रा और गौरव गुप्ता समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares