गुरमा जिला कारागार में योग चार दिवसीय' शिविर का भव्य शुभारंभ

गुरमा जिला कारागार में योग चार दिवसीय' शिविर का भव्य शुभारंभ: मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर दिया संदेश बंदियों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव गुरमा (सोनभद्र)। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार गुरमा में चार दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह विशेष आयोजन धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान और सेवा भारती,उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 18 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र एवं धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक सदस्य जितेंद्र त्रिपाठी जी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। स्वयं का शिक्षक बनकर निरोग होंगे बंदी: जेल अधीक्षक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जेल के बंदियों को योग प्रशिक्षण देने का मूल उद्देश्य यह है कि हर बंदी स्वयं का शिक्षक बने। वे योग को अपने जीवन में उतारकर खुद को रोगमुक्त और तनावमुक्त रख सकें, इसी सकारात्मक उद्देश्य के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया है। मानसिक तनाव से मुक्ति और समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का संबल इस चार दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को मानसिक अवसाद और तनाव से मुक्ति दिलाना, उनके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। फिट इंडिया के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए जेल प्रशासन ने इस पहल में अपना पूरा सहयोग दिया है। विश्व रिकॉर्ड होल्डर योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक करा रहे हैं अभ्यास शिविर में मुख्य योगाचार्य के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक उपस्थित हैं। उनके कुशल निर्देशन में बंदियों और जेल कर्मियों को विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और गहरी ध्यान विधाओं का अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे उनके नैतिक और आत्मिक विकास को बढ़ावा मिल सके। धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। गुरमा जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित यह शिविर बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें निरोगी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सेवा भारती (उत्तर प्रदेश) की टीम सह-आयोजक के रूप में पूरी तत्परता से जुड़ी हुई है। उद्घाटन सत्र के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे श्री अरुण कुमार मिश्रा ( जेल अधीक्षक), श्री अरविंद सिन्हा (जेलर),श्री शशांक पटेल (डिप्टी जेलर) ,प्रिया पाण्डेय (जिला प्रभारी, धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान),श्री जितेंद्र तिवारी,श्री अभिषेक जायसवाल