Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur१८ मिनट पहले

एक दिन के लिये नहीं, जीवन भर के लिये अपनाइये योग - प्रीति महेश उमर

एक दिन के लिये नहीं, जीवन भर के लिये अपनाइये योग - प्रीति महेश उमर

बड़हलगंज। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समूचे देश भर में मनाए जा रहे योग कार्यक्रम में जनपद के दक्षिणांचल स्थित विधानसभा चिल्लूपार में तमाम स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग दिवस कार्यक्रम में चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर, जनसेवा अध्यक्ष महेश उमर सहित तमाम लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवन के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने योग कार्यक्रम की शुरुआत राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्र डाक्टरों के साथ किया। अपने सम्बोधन में श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज के आधुनिक विज्ञान ने भी इस बात को मान लिया है कि बढ़ती उम्र में भी सेहतमंद और जवान रहने के लिए योग को अचूक माध्यम के रूप में अपनाया जाना चाहिये। उन्होंने भाजपा बड़हलगंज मंडल द्वारा लक्ष्मीनारायण मंदिर सरयू तट और आरएसएस द्वारा लेता घाट पर। मनाये गए योग दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष प्रीति महेश उमर ने नगर पंचायत सहयोगियों के साथ मुक्तिपथ पार्क में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जहरीली दवाओं से मुक्ति पाने की मंशा हो तो एक दिन के लिये नहीं, जीवन भर के लिये योग अपनाना होगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, अधिशासी अधिकारी राम समुख, लिपिक सुनील कुमार, सभासद राकेश राय, दीपक शर्मा, राजकुमार निगम,श्रीकांत सोनी,वेद प्रकाश त्रिपाठी, राम देव वर्मा,राजीव पाण्डेय,दुर्गेश मिश्रा, बृजेश वर्मा, कमलेश पटेल, बृजेश उमर, अमलेश कुमार, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, राजाजी, तारकेश्वर वर्मा,राजेश देवांशी, ओमप्रकाश गुप्ता,नगरपंचायत कर्मी दीपक गुप्ता, रविन्द्र कुमार, प्रदीप सोनकर, सोनू सोनकर, सुरेश सोनकर, हिमांशु गौड़ , उमेश यादव, विकास गौड़, आदि मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares