Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दो माह से खराब है स्ट्रीट लाइट गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा

दो माह से खराब है स्ट्रीट लाइट गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा

दो माह से खराब है स्ट्रीट लाइट गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के एन एच आई फोरलेन पर लगी लाइट एक दिखावा बन कर रह गया है। गगहा बाजार के दुकान दार गौतम, अनिल, पंकज, सुनील, मदन आदि ने बताया कि एन एच 24 पर जो लाइट लगाई गई है वह उजाले के लिए है या अंधेरे के लिए समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि यूको बैंक से ओम् इमरजेंसी हेल्थ केयर सेंटर तक लाइट करीब दो माह से नहीं जल रही है। इस लाइट के रहने से राहगीरों को सुविधा उपलब्ध हो जाती है। दुर्घटना की सम्भावना कम होती है। इस लाइट से फोरलेन के सर्विस लेन के किनारे जो दुकानें हैं उसे भी प्रकाश मिल जाता है। दुकानदारों का कहना है राहगीरों के साथ साथ हम लोगों को लाभ मिल जाता है दूर घटना की सम्भावना कम रहती है आप को बताते चलें कि जो लाइट खराब पड़ी है वह एन एच चौबीस फोरलेन गगहा बाजार ओवर ब्रिज की है जो कि पश्चिमी तरफ की यूको बैंक से ओम् इमरजेंसी हेल्थ केयर सेंटर तक पूरी लाइट दो माह से बंद है। इस सम्बंध में ए जी एम अशोक गुप्ता से बात करने पर उन्होंने बताया कि जांच करवाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares