Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* चांदा थाना पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में हुई चोरी का
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* चांदा थाना पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे से 11 लोहे के चौकोर पाइप और आठ लोहे के फर्मे बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई को इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सदरपुर-गारवपुर कोथरा मार्ग पर घेराबंदी कर अभिषेक विश्वकर्मा और शिवम वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया लोहे का सामान बरामद किया गया।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी की गई है।पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
0 likes
0 comments0 shares