Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*लालमनपुरा में 16 अप्रैल से पांच दिवसीय श्रीराम कथा, निकलेगी भव्य कलश

*लालमनपुरा में 16 अप्रैल से पांच दिवसीय श्रीराम कथा, निकलेगी भव्य कलश

*लालमनपुरा में 16 अप्रैल से पांच दिवसीय श्रीराम कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा* गोरखपुर। सिकरीगंज क्षेत्र के लालमनपुरा में 16 अप्रैल से पांच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल का संचार करेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनसेवक सुनील मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराने के लिए अयोध्या धाम के हनुमानगढ़ी से आचार्य अमित दास जी महाराज का आगमन होगा। उनके श्रीमुख से कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह कथा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगी।

0 likes
0 comments0 shares