दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कार्य, 4 अक्टूबर को कई इलाकों में
दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कार्य, 4 अक्टूबर को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11 केवी टाउन-द्वितीय फीडर बंद रहेगा; शास्त्री नगर से मौर्या आटा चक्की तक का मार्ग भी प्रभावित हो सकता है सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा पर्व पर निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग 11 केवी टाउन-द्वितीय फीडर की लाइन पर मरम्मत कार्य करेगा। विभाग की प्रेस-नोट के अनुसार, रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लाइन की ट्रि-कटिंग, जर्जर जंपर और तार बदलने सहित अन्य अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे। इसके चलते मोहल्ला शास्त्री नगर, विवेकानन्द नगर, मुन्ना पटरा बल्ली और कठहला बाग समेत संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शास्त्री नगर पुलिस चौकी से मौर्या आटा चक्की तक का मार्ग भी प्रभावित या बंद रह सकता है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड सुल्तानपुर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें और कार्य के दौरान सहयोग व धैर्य बनाए रखें। विभाग ने कहा है कि कार्य की मात्रा और मौके की परिस्थितियों के अनुसार कटौती की अवधि घट या बढ़ सकती है।