Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

डीएम का लेट नाइट छापा, PHC भलुअनी में मचा हड़कंप,

डीएम का लेट नाइट छापा, PHC भलुअनी में मचा हड़कंप,

डीएम का लेट नाइट छापा, PHC भलुअनी में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भलुअनी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया। डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण शुरू हुआ। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष, प्रसव पंजिका, मरीजों के उपचार की व्यवस्था, दवा उपलब्धता तथा अस्पताल की समग्र कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इसी बीच प्रसव के लिए पहुंची एक गर्भवती महिला के संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद एएनएम एवं स्टाफ नर्स को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव की सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर डॉ. सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले, जबकि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के संबंध में बताया गया कि वे दिन की ड्यूटी पूरी कर चुके थे। जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

1 likes
0 comments0 shares