Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर अमहट फ्लाईओवर को मिली रफ्तार,डीपीआर अंतिम चरण में,गडकरी ने विधायक विनोद

सुल्तानपुर अमहट फ्लाईओवर को मिली रफ्तार,डीपीआर अंतिम चरण में,गडकरी ने विधायक विनोद सिंह को भेजा पत्र,एजेंसी चयन के बाद जारी होगा कार्यादेश।शहर की सबसे बड़ी यातायात समस्या के समाधान की दिशा में अहम प्रगति हुई है।बहुप्रतीक्षित अमहट फ्लाईओवर निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को पत्र भेजकर बताया है कि डीपीआर तैयार करने के लिए आमंत्रित निविदाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है।एजेंसी का चयन होते ही कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।फ्लाईओवर बनने से अमहट चौराहे पर वर्षों से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और लखनऊ,वाराणसी व रायबरेली मार्ग पर यातायात सुगम होगा।विधायक विनोद सिंह ने इस प्रगति पर केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई।

0 likes
0 comments0 shares