नगर पंचायत कार्यालय में लगा होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ

नगर पंचायत कार्यालय में लगा होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ बडहलगंज राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने दी सेवा। बड़हलगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिये चेयरमैन प्रीति उमर के अनुरोध पर राजा हरिप्रसाद मल्ल राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने कैम्प लगा कर मरीजों का परीक्षण किया और निःशुल्क दवाएं वितरित की। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय स्थित श्री विश्वनाथ उमर सभागार में लगाए गए होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में प्राचार्य प्रोफेसर डा. राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन और विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर डा. प्रेम शंकर त्रिपाठी की देखरेख में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा प्रोफेसर और बीएचएमएस अन्तिम वर्ष के चिकित्सा छात्रों द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने के लिये बड़ी संख्या में मरीज नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां पंजीयन के पश्चात डाक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया और अवश्य जांच आदि की प्रक्रिया के बाद निःशुल्क दवाएं भी वितरित किया। मरीजों ने मेडिकल कॉलेज और नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराए गए इस कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया। चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने कहा कि जनता की सेवा के लिये उनका प्रयास अनवरत चलता रहेगा। आगे भी इस तरह की जनोपयोगी योजनाओं का संचालन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, सुरेश उमर, अमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।