Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

डॉ. डी.ए. खान बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान से होंगे सम्मानित

डॉ. डी.ए. खान बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान से होंगे सम्मानित

घघसरा गोरखपुर। जिले के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक एवं वैदिक धर्म इंटर कॉलेज डुमरी के प्रवक्ता डॉक्टर डी.ए. खान को 21 सितंबर को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय समिति एवं न्यू लाइफ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उन्हें ‘होम्योपैथिक बेस्ट चिकित्सक अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। देशभर से करीब 50 चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के आठ चिकित्सक शामिल हैं। डॉक्टर डी.ए. खान को इससे पहले भी भारत होम्योपैथिक रत्न, भारत होम्यो पद्म विभूषण सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बैंकॉक में मिलने वाला सम्मान उनके चिकित्सा सफर में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। उनका उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार शोध और सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाना है। गरीब मरीजों की मदद और जरूरतमंदों की सेवा को वह अपना प्रमुख उद्देश्य बताते हैं। डॉक्टर खान शिक्षित परिवार से जुड़े हैं। उनके दादा स्वर्गीय फिरासत अली खान डुमरी इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रवक्ता थे, जबकि पिता डॉ. एफ.ए. खान वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। सम्मान की खबर से शुभचिंतकों, सहकर्मियों, गुरुजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

1 likes
0 comments0 shares