Bansgaon Sandesh
Login
Balram Singh
Fatehpur२५ मिनट पहले

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान

आज दिनाँक 03/06/26 इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश तथा आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा हीटवेव बचाव जागरूकता महाभियान नगरपालिका के स्वच्छताग्राहियों जो प्रत्येक दिवस हमारे जनपद को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं उनके स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखकर वार्ड नम्बर 12 राधानगर व वार्ड नम्बर 3 बक्सपुर में चलाया गया।डॉ अनुराग ने कहा कि हम सभी को हीटवेव से बचाव हेतु घर से बाहर निकलने में सिर में टोपी या कपड़ा रखने,पानी व तरल पदार्थों को अधिक पीने,मसालेदार भोजन व बाजार के खुले खाद्य पदार्थो इत्यादि का सेवन नहीं करना चाहिए।डॉ अनुराग द्वारा राधानगर व बक्सपुर के सभी स्वच्छताग्राहियों को हीटवेवसे बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि,मास्क व ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया।ततपश्चात सभासद अरुण यादव व पवन कुमार द्विवेदी द्वारा डॉ अनुराग को उनके सेवाकार्यों व पुनः रेडक्रास चेयरमैन निर्वाचित होने पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares