Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट। बांसगांव

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट। बांसगांव

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक संपन्न बेलघाट। बांसगांव संदेश बेलघाट स्थित आदर्श भारतीय संस्कार शिक्षा निकेतन में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई खजनी की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, विस्तार देना तथा पत्रकारों के हितों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना रहा। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग और पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनूप कुमार सिंह,धीरेंद्र दुबे, विजय प्रकाश पांडेय, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित शाही, विपिन सिंह, लखेन्दर सिंह, भोला गौड़, अंजली शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, सहित संगठन के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राम प्रकाश कसौधन को संगठन का नया सदस्य बनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। अंत में तहसील अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने की अपील की।

0 likes
0 comments0 shares