Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur१९ मिनट पहले

कुंदनपुर नहर पुलिया से दो गोवंश व अवैध असलहे के साथ एक

कुंदनपुर नहर पुलिया से दो गोवंश व अवैध असलहे के साथ एक

कुंदनपुर नहर पुलिया से दो गोवंश व अवैध असलहे के साथ एक गिरफ्तार दुल्लहपुर। गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने शुक्रवार की भोर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो गोवंश, एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, दो छोटी चाकू तथा एक रस्सी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में दुल्लहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद व उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान पुलिस टीम को स्थानीय लोगों की ओर से कुंदनपुर नहर पुलिया स्थित शिव मंदिर के पास एक संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो एक टाटा इंडिगो सफेद रंग की कार संख्या UP65AR4213 बरामद हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें दो गोवंश बछड़े, एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, दो छोटी चाकू और एक रस्सी बरामद हुई।पुलिस ने मौके से मोहम्मद शौकत खां पुत्र स्वर्गीय हकीमुल्ला खां निवासी मोहल्ला नुरुद्दीनपुरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दुल्लहपुर थाने में मु0अ0सं0 257/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा कोतवाली गाजीपुर थाने में भी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त को कुंदनपुर नहर पुलिया शिव मंदिर के पास से 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 4:49 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव, उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल आकाश यादव तथा कांस्टेबल वैभव पाण्डेय शामिल रहे।

0 likes
0 comments1 shares