Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम कल

नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम कल

चौरीचौरा। शहीद बंधु सिंह डिग्री कॉलेज, कर्महां में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम-2026 का आयोजन 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे महाविद्यालय सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, पाठ्यक्रम और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवंत राव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उग्रसेन सिंह करेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में समय से उपस्थित होकर सहभागिता करने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares