Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भीटी रावत में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य अतिथि

भीटी रावत में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य अतिथि

भीटी रावत में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह *सहजनवां* भीटी रावत में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी पहुंचे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल विधा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में भी ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अखाड़े में अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुभव और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और अंतिम क्षण तक दर्शकों की उत्सुकता बनी रही। निकील महराजगंज ने शिव को पटखनी दी, जबकि अनुज पक्की बाग ने राधेश्याम गहासाड़ को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। आयोजक विजय बहादुर उर्फ साधु यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा देना और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का संचालन संदीप यादव ने किया, जबकि गंगा यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। समापन अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर रामनाथ यादव, गिरीश यादव, वंशी यादव, शमशेर अली, प्रमोद यादव, पप्पू यादव, अमरजीत यादव, दुर्गेश गौतम, विजय मिश्रा, मुरारी यादव, परशुराम पहलवान, पन्ने लाल यादव, साहब यादव, पवन सिंह, देवेंद्र रवि निषाद, अजीत यादव, सिंटू मिश्रा, मनोज गुप्ता और संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares