ओबरा में महिला सुरक्षा व साइबर डेस्क का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया उद्घाटन

ओबरा में महिला सुरक्षा व साइबर डेस्क का जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा किया उद्घाटन , ताइक्वांडो में अपूर्वी ने जीता गोल्ड कलेक्टर और एसपी ने थपथपाई पीठ ओबरा सोनभद्र।ओबरा में आज का दिन प्रशासनिक सुधार और खेल जगत की बड़ी उपलब्धि के नाम रहा। एक तरफ जहां कोतवाली परिसर को आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया, वहीं दूसरी तरफ जिले की एक नन्ही बेटी ने राष्ट्रीय पटल पर सोनभद्र का परचम लहरा दिया। कानून व्यवस्था को नई ताकत: महिला हेल्प डेस्क और साइबर क्राइम भवन की शुरुआत ओबरा कोतवाली परिसर में नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर क्राइम भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। इस अवसर पर अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा "प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत हर थाने को हाईटेक और संवेदनशील बनाया जा रहा है। महिला सहायता एवं साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए ये सुविधाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत दर्ज कराने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से स्थानीय पुलिसिंग पहले से कहीं अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। खेल के मैदान से गौरवपूर्ण खबर: अपूर्वी ने देश में जीता स्वर्ण पदक प्रशासनिक उद्घाटन के बीच ही खेल जगत से जिले को गौरवान्वित करने वाली खबर आई। वृंदावन (मथुरा) के गौरी गोपाल गुरुकुल में आयोजित तीसरी स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ओबरा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपूर्वी ने इतिहास रच दिया। अपूर्वी ने सब-जूनियर वर्ग के अंडर-25 किलोग्राम भार वर्ग में अपने शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया। बेहद गर्व की बात है कि अपूर्वी को तराशने वाले उनके पिता विमलेश चंद्र दीक्षित ही उनके कोच भी हैं। कलेक्टर और एसपी ने थपथपाई पीठ, कहा— 'जिले की युवाओं के लिए प्रेरणा' राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाली अपूर्वी को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। अधिकारियों ने अपूर्वी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में यह बड़ी उपलब्धि सोनभद्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस ऐतिहासिक सफलता पर कोतवाली परिसर में मौजूद गणमान्य नागरिकों, पुलिस कर्मियों और खेल प्रेमियों ने भी अपूर्वी और उनके कोच पिता को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।