Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर में 20 शिक्षकों का सम्मान, सत्येंद्र को राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक

सुलतानपुर में 20 शिक्षकों का सम्मान, सत्येंद्र को राज्य अध्यापक पुरस्कार शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सम्मान समारोह,उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना सुलतानपुर। शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समर्पण, नवाचार, शिक्षण, कायाकल्प, स्काउट-गाइड और सर्वाधिक नामांकन जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मान मिला।इसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर के शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए जाने का सजीव प्रसारण किया गया। पुरस्कार मिलने पर जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और सीडीओ विनय कुमार सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।सदर विधायक ने बच्चों में अनुशासन विकसित करने और शिक्षा में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षित प्रदेश से समर्थ प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत बनाने में शिक्षक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान दूसरे शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनेगा।समारोह में डीआईओएस सूर्य प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव,एडीआईओएस जटा शंकर यादव, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares