श्रद्धा हॉस्पिटल में अब मिलेंगी महिला रोग विशेषज्ञ,16 जुलाई तक परामर्श व
श्रद्धा हॉस्पिटल में अब मिलेंगी महिला रोग विशेषज्ञ,16 जुलाई तक परामर्श व जांच मुफ्त सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र की महिलाओं के लिए राहतभरी खबर है।अब स्त्री एवं प्रसूति रोगों के उपचार के लिए उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पारा बाजार स्थित श्रद्धा हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं बाँझपन विशेषज्ञ डॉ.आरती सोनी (एमबीबीएस, डीजीओ) प्रत्येक बृहस्पतिवार को मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने 16 जुलाई तक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया है, जिसके तहत परामर्श और आवश्यक जांच निःशुल्क की जाएगी।डॉ.आरती सोनी मासिक धर्म (पीरियड्स) की अनियमितता,गर्भावस्था संबंधी जटिलताओं,बच्चेदानी के रोग,सफेद पानी की समस्या,निःसंतानता,पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आने जैसी महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का परीक्षण कर उपचार करेंगी।उनकी ओपीडी प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धा हॉस्पिटल पारा बाजार में संचालित होगी।श्रद्धा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.सूरज वैश्य ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य शिविर के तहत 16 जुलाई तक डॉ.आरती सोनी का परामर्श पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों की आवश्यक जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी।उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर बेहतर उपचार का लाभ उठाएं।