Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३१ मिनट पहले

रील और रियलिटी में सही चुनाव आवश्यक डॉ यूपी सिंह

रील और रियलिटी में सही चुनाव आवश्यक डॉ यूपी सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर।सोशल मीडिया और त्वरित सूचना तथा प्रसिद्धि के दौर में विद्यार्थियों को रील और रियलिटी में से उपयोगी का चुनाव ही बुद्धिमत्ता की पहचान है।हमको ज्ञान की इस अपरिमित स्रोत से अपने लिए हितकारी लहर को चुनना होगा। उक्त बातें शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यू.पी.सिंह ने अपने आशीर्वचन में कही।वो महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्बोधन दे रहे थे। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल सिंह ने भाषण को कर्म में उतारकर दृष्टांत स्थापित करने पर ज़ोर दिया। पुस्तकालय प्रभारी आनंद प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिर्फ रुचियाँ रखना महत्वपूर्ण नहीं हमें उनकी गहनता और विस्तारफलक को भी समझना होगा।मुख्य नियंता डॉ.अखंड सिंह ने परस्पर सौहार्द्र और सामंजस्य को उन्नति का आधार बताया।जबकि समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. किरन यादव ने धैर्य,सजगता,समर्पण,और तत्परता को ज्ञान का मूल आधार बताया। मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदा पूजन के पश्चात वाणिज्य विभाग के कार्यक्रम में अध्यापकों डॉ. राजेश शुक्ल, मनीष कुमार पांडेय,एवं सुश्री निकिता दुबे के कुशल निर्देशन और अनुशासन की छाप स्पष्ट नज़र आयी।विद्यार्थियों द्वारा परिचय के दौरान रोचक तरीके अपनाना और आत्मविश्वास दिखाने में उपरोक्त शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इस अवसर पर डॉ. विद्या रावत,डॉ. गुंजन सिंह,डॉ. अनुराधा शाही कौशिक,सुश्री साक्षी त्रिपाठी, मानसी सिंह,डॉ. जितेंद्र कुमार, आशीष सिंह,लक्ष्मण साहनी,डॉ. सुनील कुमार,अरविंद कुमार मौर्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की वरिष्ठ छात्राओं मानसी एवं आकांक्षा ने किया।संयोजन नीरज एवं नितिन ने किया।

0 likes
0 comments1 shares