Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*प्रेस विज्ञप्ति* *स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली* *स्वच्छता हमारे संस्कार, सोच

*प्रेस विज्ञप्ति* *स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली* *स्वच्छता हमारे संस्कार, सोच

*प्रेस विज्ञप्ति* *स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली* *स्वच्छता हमारे संस्कार, सोच एवं जीवन दर्शन का दर्पण है*-*डॉ. प्रदीप कुमार* सहजनवा गोरखपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सहजनवा गोरखपुर के सवयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जो गीडा सेक्टर 23 से होते हुए सहजनवा नगर पंचायत के चयनित वार्ड डुमरी में पहुंचकर वहाँ के निवासियों को साफ़-सफ़ाई के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में डॉ प्रदीप कुमार नें स्वयंसेवक-स्वयं सेविकाओं के समक्ष ‘स्वच्छ भारत अभियान : उद्देश्य एवं उपलब्धियां’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी चमक-दमक का नाम नहीं अपितु यह हमारे संस्कार, सोच एवं हमारे जीवन दर्शन का दर्पण है, जिस समाज में स्वच्छता का वास होता है वहाँ स्वास्थ्य, समृद्धि एवं अनेक प्रकार के सद्गुण स्वतः ही विकसित होते हैं।” कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफ़ेसर विनोद कुमार पाल ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ.तरन्नुम बानो, डॉ. दीपक सोनी, डॉ. करुणेश त्रिपाठी, ममता गौतम, डॉ. महंथ यादव, डॉ. हरेराम यादव, अंशिका मिश्रा, नित्या उपाध्याय, लाड़ली, सृष्टि सिंह, साक्षी सिंह, निधि त्रिपाठी, महिमा, ख़ुशी, मुस्कान, महावीर, सोहित आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares