Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*बूथों की मजबूती पर भाजपा का जोर, सम्मेलन में दिए जीत के

*बूथों की मजबूती पर भाजपा का जोर, सम्मेलन में दिए जीत के

*बूथों की मजबूती पर भाजपा का जोर, सम्मेलन में दिए जीत के मंत्र* सिकरीगंज महदेवा बाजार स्थित सरस्वती पैलेस में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। कार्यक्रम में 446 बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। खजनी विधायक श्रीराम चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ नए लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करे, जिससे हर बूथ पर भाजपा और अधिक मजबूत हो सके। सम्मेलन में पूर्व विधायक संत प्रसाद बेलदार, जिला महामंत्री राजाराम कनौजिया, जिला महामंत्री योगेश सिंह, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सूर्यप्रताप कौशिक, सुनीता बेलदार, डॉ. प्रेमा, उमेश जायसवाल, धरनीधर राम त्रिपाठी, अभिषेक, महेश कुमार, सुरेंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह, अनूप चंद, सूर्यांश प्रताप चंद उर्फ राजा भैया, अक्षय प्रताप चंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares