जबरापार में मारपीट के मामले में शादियाबाद पुलिस की कार्रवाई, एक अभियुक्त

जबरापार में मारपीट के मामले में शादियाबाद पुलिस की कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार और बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शादियाबाद पुलिस ने मंगलवार को मारपीट एवं अन्य धाराओं से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना शादियाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 231/26, धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 117(2) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र स्व. शिव पूजन यादव, निवासी ग्राम जबरापार, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर तथा एक बाल अपचारी को ग्राम जबरापार से गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त दो अदद बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त एवं बाल अपचारी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण तिवारी मय हमराह, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।