Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur३४ मिनट पहले

*जुनियर हाई स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, प्रशासन ने

*जुनियर हाई स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, प्रशासन ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश* सुल्तानपुर जनपद में कुड़वार थाना क्षेत्र में विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, तहसीलदार सदर को मामले में अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला विकास खंड कुड़वार के ग्राम सभा भंडरा परशुरामपुर से जुड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार के पत्र के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें गाटा संख्या 1881/0.2150 हे. भूमि जुनियर हाई स्कूल भण्डरा परशुरामपुर के नाम दर्ज पाई गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त भूमि पर कृष्णदेव मिश्र पुत्र भवानी फेर मिश्र द्वारा आंशिक रूप से कब्जा किया गया है। मौके पर लगभग 10×4 फीट का मकान तथा 4×4 फीट पक्का निर्माण पाया गया। इसके अलावा कुछ भूमि खाली भी पाई गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी कुड़वार रोजी सिंह ने पूरे मामले में उपजिलाधिकारी सदर से राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराए जाने का अनुरोध किया गया था जिस पर उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने तहसीलदार सदर को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है राजस्व कर्मियों के साथ साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी कुड़वार रोजी सिंह भी जांच में मौजूद रही राजस्व विभाग और खण्ड शिक्षा अधिकारी के संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान फोटो एवं स्थानीय जानकारी भी संलग्न की गई है। उप जिलाधिकारी सदर ने तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार को भी इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं कि तहसील प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

0 likes
0 comments0 shares