Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस, जिम्मेदार बेखबर भीरपुर। क्षेत्र के ग्राम

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस, जिम्मेदार बेखबर भीरपुर। क्षेत्र के ग्राम

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बना शोपीस, जिम्मेदार बेखबर भीरपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा हर्रई के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाए गए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र की हालत बदहाल हो गई है। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए इस कूड़ा प्रबंधन केंद्र का उपयोग न होने के कारण यह अब केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा के सभी गांवों का कूड़ा एकत्र कर इस केंद्र पर निस्तारण किया जाना था, लेकिन हकीकत में यहां कूड़ा फेंका ही नहीं जा रहा है। केंद्र के अंदर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि लंबे समय से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस केंद्र का सही तरीके से संचालन किया जाए तो गांवों में फैली गंदगी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण सरकार की यह योजना पूरी तरह से बेअसर साबित हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान भी इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र को जल्द चालू कराकर गांवों का कूड़ा यहां एकत्र कराया जाए, ताकि स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सके। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है।

0 likes
0 comments0 shares