बांसगांव संदेश बरहज,रुद्रपुर तहसील में 27 अगस्त को लगेगा कल्याणकारी शिविर* *देवरिया 24 अगस्त*
रुद्रपुर तहसील में 27 अगस्त को लगेगा कल्याणकारी शिविर देवरिया 24 अगस्त जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जनपद के दिव्यांगजन, वरिष्ठजन एवं अन्य पात्र व्यक्तियों को अवगत कराया है कि जिला समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की विभिन्न तहसीलों में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ की मूल भावना के साथ कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 27 अगस्त को तहसील परिसर रुद्रपुर में सुबह 10 बजे से कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान सहायक उपकरण, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पिछड़ा वर्ग शादी-विवाह योजना सहित संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।