डाला/ सोनभद्र नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन सुबह से माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़

नवरात्रि के पावन पर्व के पहले दिन सुबह से माता वैष्णो देवी मंदिर डाला में भक्तों कि उमड़ी भी ख़बर जनपद सोनभद्र से है.... जहां आस्था, विश्वास और भक्ति का संगम देखने को मिला... शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोनभद्र के डाला स्थित प्रसिद्ध मां महावैष्णो देवी वैष्णो शक्ति पीठ मंदिर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खास बात यह है कि इस मंदिर में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर की भव्य कलाकृतियां, आकर्षक बनावट और गुफा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। तस्वीरें सोनभद्र के डाला स्थित प्रसिद्ध मां महावैष्णो देवी वैष्णो शक्ति पीठ मंदिर धाम की हैं, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में नारियल, फूल-माला और पूजा सामग्री लिए भक्त माता रानी के दरबार में पहुंचे और मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। माता रानी के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी देखने को मिली। मंदिर की भव्यता और यहां की धार्मिक मान्यताएं दूर-दराज से आने वाले भक्तों को आकर्षित करती हैं। माता रानी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में अयोध्या से आए शैलेंद्र शर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर की भव्यता और यहां होने वाले दिव्य दर्शन के बारे में उन्होंने काफी सुना था। इसी वजह से उनके मन में माता रानी के दर्शन करने की इच्छा थी। यहां पहुंचने के बाद मंदिर की कलाकृतियों, बनावट और वातावरण ने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मंदिर उनकी उम्मीद से भी ज्यादा सुंदर और भव्य है। साथ ही उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं से भी एक बार यहां आकर माता रानी के दर्शन करने की अपील की। : वहीं, चुनार से पहुंचे मनोज सिंह भी मंदिर की भव्यता और प्राकृतिक वातावरण से प्रभावित नजर आए। उन्होंने बताया कि इस मंदिर के बारे में काफी सुन रखा था, जिसके बाद माता रानी के दर्शन करने की इच्छा हुई। मनोज सिंह के अनुसार, मंदिर की बनावट और कलाकृतियां बेहद सुंदर हैं। गुफा के अंदर और ऊंचाई की ओर बढ़ने के साथ माता रानी के दर्शन की उत्सुकता भी बढ़ती जाती है। उन्होंने यहां के अनुभव को रोमांचक और आनंददायक बताते हुए कहा कि वह अपने परिवार और दोस्तों को भी इस मंदिर में दर्शन के लिए आने को कहेंगे। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी रघुवीर गर्ग ने बताया कि मंदिर परिसर में कैंप की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बाहर से सात से आठ अतिरिक्त गार्ड बुलाए गए हैं। इसके अलावा डाला चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद रहे