बेलघाट के शंकरपुर स्थित मां गंगादेवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना

बेलघाट के शंकरपुर स्थित मां गंगादेवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव बेलघाट बांसगांव संदेश बेलघाट क्षेत्र के शंकरपुर स्थित मां गंगादेवी इंटर कॉलेज में विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक एवं हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति जी के नेतृत्व में किया गया। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर को उल्लास से भर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी श्री शंभूनाथ तिवारी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष जय हिंद मौर्य, क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान, डॉ. के.पी. सिंह, बेलघाट ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह, कौशिक रणवीर शाही चंचल शाही सुशील शाही, रोहित शाही पत्रकार दैनिक जागरण,विजेंद्र सिंह, आशीष सिंह, थाना प्रभारी विकास नाथ, शैलेश सिंह, तारकेश्वर मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। वहीं अभिभावकों एवं उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रकार के आयोजन विद्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।