Bansgaon Sandesh
Login

*उप निबंधक कार्यालय को पुरानी तहसील भवन में स्थानांतरित करने की उठी

*उप निबंधक कार्यालय को पुरानी तहसील भवन में स्थानांतरित करने की उठी मांग* जमीन क्रय विक्रय करने आए किसानो की भीड़ से थाना मोड़ पर लगता है जाम बल्दीराय, सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील के नए नवनिर्मित भवन में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों ने उप निबंधक (रजिस्ट्रार) कार्यालय को पुरानी तहसील भवन में संचालित किए जाने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उप निबंधक कार्यालय एक किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जहां वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। और मौजूदा कार्यालय के समक्ष हमेंशा जाम की स्थित रहती जिससे थाना कार्यालय अस्पताल आने जाने वाले मरीजो को आए कठिन जाम समस्या झेलनी पड़ती है इसके कारण दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद पुरानी तहसील भवन खाली हो जाएगा। ऐसे में उप निबंधक कार्यालय को वहां स्थानांतरित कर दिया जाए तो आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। पुरानी तहसील परिसर में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, जिससे वाहन पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं आसानी से की जा सकती हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उप निबंधक कार्यालय को पुरानी तहसील भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को होने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।

0 likes
0 comments0 shares