Bansgaon Sandesh
Login
tapon bose
Lucknowलगभग ११ घंटे पहले

अखिलेश का गोरखपुर में 20 किमी का रोड शो: बस की छत पर चढ़े, हाथ जोड़े; 'टीपू इज बैक' के पोस्टर लेकर पहुंचे सपाई

अखिलेश का गोरखपुर में 20 किमी का रोड शो: बस की छत पर चढ़े, हाथ जोड़े; 'टीपू इज बैक' के पोस्टर लेकर पहुंचे सपाई

गोरखपुर से तपन बोस गोरखपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मोड में आ गए हैं। बुधवार को गोरखपुर में उन्होंने 20 किमी लंबा रोड शो किया। अखिलेश PDA रथ यानी बस की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए। रोड शो में सपाई बस के आगे और पीछे दौड़ रहे हैं। 'टीपू इज बैक' के पोस्टर लहरा रहे हैं। डीजे पर 'यूपी के कोने-कोने में भैयाजी को जिताना है' और '2027 में अखिलेश आ रहे हैं' जैसे गाने बज रहे हैं। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत अखिलेश बुधवार दोपहर 12.30 बजे निजी विमान से गोरखपुर पहुंचे। एयरपोर्ट के बाहर एक हजार से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़े के साथ 6 बटुकों ने मंत्रोच्चारण किया। फिर पूर्व सीएम PDA रथ पर सवार हुए। रोड शो गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी चौरा यानी 3 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगा। सपा प्रमुख चौरी-चौरा में रैली भी करेंगे। *इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल* अखिलेश भाजपा के पूर्व नेता विनय कुमार सिंह बिन्नू की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दिवंगत हरिशंकर तिवारी के घर यानी तिवारी का हाता जाएंगे। उन्हें योगी का विरोधी माना जाता है। गोरखपुर में 9 विधानसभा सीटें हैं। 2022 चुनाव में सभी सीटें भाजपा को मिली थीं।

0 likes
0 comments0 shares