Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

जयसिंहपुर प्रखंड के गोसाईगंज मे राम नवमी के उपलक्ष्य में विहिप ने

जयसिंहपुर प्रखंड के गोसाईगंज मे राम नवमी के उपलक्ष्य में विहिप ने

जयसिंहपुर प्रखंड के गोसाईगंज मे राम नवमी के उपलक्ष्य में विहिप ने निकाली रामजन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा, भंडारे का किया आयोजन जयसिंहपुर प्रखंड के अंतर्गत गोसाईगंज बाजार में विश्व हिंदू परिषदव विचार परिवार के लोगों ने संयुक्त रूप से विशाल शोभा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ मठ मंदिर प्रमुख रमेश दुबे जी व संगठन मंत्री चंदन जी द्वारा रथ पर सवार राम लक्ष्मण सीता मां की आरती करके यात्रा प्रारंभ हुआ। यात्रा में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख रमेश दुबे जी ने बताया कि हम सब यहाँ सत्य और धर्म के प्रतीक मर्यादा भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। रामजनमोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाता है। विभाग संगठन मंत्री चंदन ने कहा राम उत्सव हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाएं। आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में भगवान राम के आदर्श हमें सही दिशा दिखाते हैं। यात्रा चौरासी बाबा के शिष्य पुजारी जी, जि.पं.स.अजय कुमार चतुर्वेदी, प्रधान जितेंद्र जायसवाल,अमन जयसवाल रंजीत सोनी, आशीष पाण्डेय की अगुवाई में हनुमत नगर गल्ला मंडी से निकल कर मुख्य बाजार होते हुये लखनऊ बलिया मार्ग से राजापुर होते हुए महादेवपुर चौराहा से जोली मोड़ से होते हुए हनुमान मंदिर यहां से पुनः वापसी हनुमत नगर गल्ला मंडी पर समापन हुआ यात्रा में जगह जगह आरती व माताओं बहनों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी, यात्रा समापन पर आरती करके सभी जनमानस भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, यात्रा में मुख्य रूप से जिला सहमंत्री शरद वर्मा, जिला प्रसार प्रमुख अनुराग जी,प्रखंड मंत्री विहिप आलोक पांडेय , सहमंत्री बृजेश जैसवाल, सहमंत्री विनोद सिंह जी,बजरंग दल संयोजक अमन जायसवाल,सहसंयोजक अमन कसौधन, सह संयोजक रोहित मौर्य, समरसता प्रमुख मुकेश पाल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहनी, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे

0 likes
0 comments0 shares