Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विधायक ने सड़को और नालियों का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

विधायक ने सड़को और नालियों का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के करौता में आरसीसी नाली का शुभारंभ जमरू में लोकार्पण किया, जद्दूपुर में सड़क का लोकार्पण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया विधायक ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा लगातार विकास पथ की ओर अग्रसर है जनता के सहयोग और विश्वास से विकास की यात्रा नियंत्रण जारी रहेगा और हमारा संकल्प है कि क्षेत्र में बेहतर सड़क शिक्षा स्वास्थ्य एवं अनमोल सुविधाओं का विस्तार कर प्रत्येक व्यक्ति तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे और उनके जीवन में खुशहाली आए इसके लिए प्रयास किया जा रहा है यह जो सड़के बन रही हैं यह जन सुविधाओं को सीधे अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है। आज देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है पिछली सरकारों में बिचौलियों की चांदी होती थी योजनाओं में जातिवाद और भाई भतीजावाद होता था आज गरीब व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी , मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा , विनय गुप्ता , अजीत तिवारी , ओमप्रकाश तिवारी विजय निषाद , शैलेश निषाद,सुबास निषाद, राममोहित निषाद , देवेंद्र निषाद , मकसूदन निषाद , सूरज निषाद ,ग्राम प्रधान गोविंद यादव , अमरनाथ गुप्ता , राकेश राय , जीतू राय , शंभु प्रसाद, नन्दलाल , लौहर यादव , दूधनाथ , माला देवी, सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares