Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज, सिधौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया

शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज, सिधौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया

शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज, सिधौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन सहजनवां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को शारदा प्रसाद रावत जनता इंटर कॉलेज, सिधौली में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर, विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण तथा विशाल भंडारे के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, एक्सप्रेस-वे, किसान और युवाओं के हित में अनेक विकास कार्य किए। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अवसर और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करती है तथा युवाओं को शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अजीत सिंह यादव ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और जनसहभागिता का माहौल देखने को मिला। अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गिरिश यादव, मुरारी लाल मौर्य, दिलीप मौर्य, इंद्रदेव सिंह सैथवार, हरेंद्र यादव, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रेम यादव, धमेन्द्र यादव पिंटू सुनील विश्वकर्मा, शिवधारी, बबुले, राजमन मौर्य, जैन यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश गौतम, विशाल गौतम, हुकुमचंद पासवान, सचिन पासवान, पंकज पासवान, दीपचंद, रामजी गौतम, जगन्नाथ शर्मा, श्यामलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares