Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव संदेश बरहज .औषधि निरीक्षक जनपद देवरिया द्वारा बरनवाल मेडिकल स्टोर मईल बाजार पर छापेमार

बांसगांव संदेश बरहज .औषधि निरीक्षक जनपद देवरिया द्वारा बरनवाल मेडिकल स्टोर मईल बाजार पर छापेमार

*औषधि निरीक्षक जनपद देवरिया द्वारा बरनवाल मेडिकल स्टोर मईल बाजार पर छापेमार की कार्यवाही* *देवरिया 14 अगस्त* जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में बरनवाल मेडिकल स्टोर मईल बाजार देवरिया पर राघवेन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक, जनपद देवरिया द्वारा छापामार कर निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रवीन बरनवाल उपस्थित मिले तत्पश्चात बरनवाल मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। मेडिकल स्टोर के Proprietor अर्चना बरनवाल अनुपस्थित पायी गयी, प्रतिष्ठान में नियमित विक्रय अभिलेख एवं कैशममों जारी नहीं किया जा रहा था, शिड्यूल एच एवं एच । की औषधियों का रिकार्ड मौके पर नहीं पाया गया, कालातीत औषधियों को अलग से Expired Drugs Not for Sale का लेबल लगा नहीं पाया गया, जानवरों की औषधियों को पृथक भंडारण हेतु Veterinary Drugs Not for Human use for treatment of Animals only का लेबल लगा नहीं पाया गया, प्रतिष्ठान में कम तापमान के औषधियों के रखने हेतु फिज नहीं पायी गयी, डॉक्टर के पर्चे पर दी जाने वाली औषधियों का विक्रय अभिलेख नहीं पाया गया, उक्त मेडिकल स्टोर से 03 औषधियों का नमूना संग्रहित कर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित की गयी है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। मेडिकल स्टोर में भंडारित 13 औषधियों का क्रय विक्रय प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। उपरोक्त कमियों के कम में उक्त मेडिकल स्टोर पर औषधियों के क्रय विक्रय पर रोक लगा दी गयी है। निरीक्षण के उपरान्त निरीक्षण आख्या को अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर को प्रेषित किया गया है।

1 likes
0 comments0 shares