घघसरा में पांच वर्षीय बच्ची सुरक्षित बरामद, उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह की तत्परता सराहनीय

घघसरा गोरखपुर। घघसरा बाजार क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के घर से लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। दिनांक 15 फरवरी 2026 को दुरभाष के माध्यम से गौतम वाल्मीकि पुत्र मुन्नी राम निवासी घघसरा बाजार, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर ने सूचना दी कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री शिया वाल्मीकि दोपहर करीब दो बजे से घर से लापता है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह पीआरबी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू की। उनकी सक्रियता और सूझबूझ से जल्द ही महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि पड़ोस की रहने वाली कतवारी पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र, उम्र लगभग सत्तर वर्ष, बच्ची को साथ लेकर रिठुआखोर सोनार बाड़ी मेला देखने गई हैं। उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने टीम के साथ रिठुआखोर रोड की ओर तत्काल खोजबीन की, जहां बच्ची उक्त महिला के साथ सकुशल घर लौटती मिली। बच्ची को सही-सलामत उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।