Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१८ दिन पहले

बेलघाट के मिश्रौलिया में जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों

बेलघाट के मिश्रौलिया में जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों

बेलघाट के मिश्रौलिया में जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों से खचाखच भरा मैदान बेलघाट गोरखपुर बेलघाट क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में आयोजित जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच के अवसर पर मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस प्रतिष्ठित मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अमित सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए न केवल उनके खेल की सराहना की, बल्कि सम्मान समारोह के माध्यम से उनका मनोबल भी बढ़ाया। अमित सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से होली फ्लेम एकेडमी के डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह, प्रबंधक विक्की सिंह, साथ ही तारकेश्वर मिश्रा, निलेश मिश्रा, रमेश सिंह, योगेश मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोगों ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के चर्चित खिलाड़ी अंकित सिंह को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान के समय दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच दिया, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा प्रदान की। जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता का यह आयोजन ग्रामीण खेलों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश करता नजर आया।

1000 likes
0 comments0 shares