Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने

गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने

गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को आभा मेडिकल पंचायत होम्योपैथिक क्लीनिक का भव्य उद्घाटन किया गया। बेलघाट पुलिस स्टेशन से लगभग 100 मीटर दक्षिण, मकरहा रोड स्थित में जेपी कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ने फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्लीनिक संचालक एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमित कुमार राय ने कहा कि होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लीनिक पर प्रत्येक सप्ताह गुरुवार एवं शुक्रवार को मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। डॉ. राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटी से बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एक सुरक्षित एवं लाभकारी विकल्प है। मरीजों को उचित परामर्श एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कम्प्लेक्स के मालिक दुर्गेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शाही, हनुमान यादव, राणा प्रताप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने क्लीनिक खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।

0 likes
0 comments0 shares