Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १२ घंटे पहले

2 करोड़ की लागत से होगा समयस्थान मंदिर का सुन्दरीकरण

2 करोड़ की लागत से होगा समयस्थान मंदिर का सुन्दरीकरण

विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया अधिकारियों संग औचक निरीक्षण बड़हलगंज :- चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला तहसील के सुप्रसिद्ध मंदिर समयस्थान के सुन्दरीकरण और श्रद्धालुओं के सुविधाओं के निर्माण के लिये 2 करोड़ रुपये अवमुक्त किया है! मंगलवार को विधायक ने उपजिलाधिकारी गोला अमित जायसवाल, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता संदीप गुप्ता व बड़हलगंज के इंस्पेक्टर क्राइम विजय कुमार यादव के साथ मंदिर में होने वाले विकास कार्य स्थल का निरीक्षण किया, पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के सुन्दरीकरण श्रद्धालुओं के लिये यात्री निवास , मंदिर के गेट का निर्माण, मंदिर के सामने पेवर ब्लाक, स्तम्भ, यात्रियों के लिये गजीबों, दीपक स्तम्भ, माता जी की वाल पेन्टिग, श्रद्धालुओं के लिये पेय जल की ब्यवस्था, इण्टरलांकिग होना है ! सभी होने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ व तय सीमा मे निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया और तहसील प्रशासन को आदेश दिया कि मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया जाय और मंदिर परिसर में मांस के बिक्री व कटान पर रोक लगाने को कहा । साथ ही अब्यवस्थित दुकानदारों को ब्यवस्थित रुप से ब्यवस्था करने व गाड़ियों के पार्किग की ब्यवस्था किया जाय! इस अवसर पर मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ,भाजपा नेता अनिल भट्ट, आनंद चंद, अजय मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान रणजीत सिंह सैंथवार , प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश उर्फ नन्हे दूबे, अष्ठभुजा सिंह, प्रशांत शाही, सतीश शर्मा, बजरंगी शर्मा मौजूद रहे

0 likes
0 comments0 shares