Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १५ घंटे पहले

ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय को पुलिस लाइन चुर्क में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से किया नमन* आज दिनांक 17.11.2026 को थाना शक्तिनगर में नियुक्त उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय का ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में श्रद्धांजलि हेतु लाया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री रणधीर मिश्रा सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत उपनिरीक्षक को नमन किया तथा उनके सेवाकाल एवं पुलिस विभाग में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय दिनांक 01.08.1989 को आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अपनी दीर्घकालीन सेवा के दौरान पदोन्नति प्राप्त कर उपनिरीक्षक के पद पर पहुंचे थे। वह मूल रूप से जनपद गाजीपुर (उ0प्र0) के निवासी थे। सोनभद्र पुलिस परिवार दिवंगत उपनिरीक्षक श्री सदाशिव राय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

0 likes
0 comments0 shares