Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

गोला में 10 अप्रैल को बस चालकों की भर्ती। मदरिया । उप

गोला में 10 अप्रैल को बस चालकों की भर्ती। मदरिया । उप

गोला में 10 अप्रैल को बस चालकों की भर्ती। मदरिया । उप नगर गोला में 10 अप्रैल को राप्तीनगर डिपो की बसों के संचालन हेतु अनुबंध के आधार पर चालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित होगी। यह जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 5 फुट 3 इंच होनी चाहिए तथा उसे भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत पहले चरण में टेस्ट लिया जाएगा। प्रथम टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को द्वितीय टेस्ट के लिए प्रशिक्षण संस्थान, गोरखपुर भेजा जाएगा। द्वितीय टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares