रुद्रपुर पिंडरा मार्ग पर फैला कूड़ा, नगर पंचायत की लापरवाही से बढ़ा

रुद्रपुर पिंडरा मार्ग पर फैला कूड़ा, नगर पंचायत की लापरवाही से बढ़ा संक्रमण का खतरा विवरण: देवरिया जिले में रुद्रपुर पिंडरा मार्ग स्थित मझना नाला के पास सड़क पर फैले कूड़े ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। यह मार्ग लगभग 100 गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है।जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क पर पड़े कूड़े से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छर और कीड़े-मकोड़े तेजी से पनप रहे हैं। जिससे संक्रामक और तमाम बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है। कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सफाई नहीं कराई गई है। जिससे स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।