सुलतानपुर झटका मशीनों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान। झटका मशीनों से
सुलतानपुर झटका मशीनों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान। झटका मशीनों से हो रही मौतों का डीएम ने लिया संज्ञान, फसल सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से लगाए गए करंट वाले तारों पर कार्रवाई के निर्देश। डीएम इंद्रजीत सिंह ने दिए तत्काल हटाने के निर्देश, सभी अवैध झटका मशीनों को हटाने के लिए प्रशासन को अभियान चलाने को कहा। एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया और सीओ को संयुक्त अभियान की जिम्मेदारी, राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश। राजस्व, पुलिस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीमें गठित। खेतों के आसपास लगी झटका मशीनें हटाई गईं, अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाए गए करंट उपकरणों को मौके से हटवाया गया। हाल में हुई करंट से मौतों के बाद प्रशासन सख्त, झटका मशीनों की चपेट में आने से हुई घटनाओं को देखते हुए कार्रवाई तेज की गई। पूरे जिले में चलाया जा रहा अभियान, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध झटका मशीनों की जांच कर उन्हें हटाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, अवैध रूप से झटका मशीन लगाने वालों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का मकसद हादसों पर लगाम लगाना, फसलों की सुरक्षा के नाम पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले इंतजामों को हटाया जा रहा है।