Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२९ मिनट पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित। देवरिया 06 अक्टूबर पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेवा संकल्प अभियान-2026 ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत-2047’ के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक गिरीश चंद्र तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवानी वर्मा के साथ शिक्षिकाएं दिव्या यादव, कामिनी पांडे, स्वाति, ममता सिंह, अनु रानी राय, ममता यादव, अर्चना पांडे, अलका श्रीवास्तव, श्वेता, पुष्पा, आभा पांडे, अरुणा एवं सपना सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन चांदनी ने किया।

0 likes
0 comments0 shares