Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग २ घंटे पहले

₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

*₹25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार* बभनी/सोनभद्र। बभनी थाना पुलिस, एसओजी, दुद्धी एवं म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान ₹25 हजार के इनामी वांछित बदमाश पंकज साह निवासी सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी 18 जुलाई को शीशटोला जंगल के पास सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में वांछित था। उसकी निशानदेही पर लूटे गए 12.5 किलो चांदी और 225 ग्राम सोने के आभूषण समेत कुल ₹62.22 लाख का माल बरामद किया गया। इसके अलावा .315 बोर का तमंचा, कारतूस, ₹1,500 नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी संजय साकेत अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

0 likes
0 comments0 shares