Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraich१० मिनट पहले

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप! कागजों में 84

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप! कागजों में 84

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप! कागजों में 84 मजदूर, मौके पर शून्य! फखरपुर/बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड फखरपुर की ग्राम पंचायत भिलोरा बसंती में मनरेगा कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि ऑनलाइन पोर्टल पर 84 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद कार्यस्थल पर एक भी श्रमिक मौजूद नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, पहली साइट पर मनीराम के खेत से विजय कुमार के खेत तक मिट्टी पटाई का कार्य तथा दूसरी साइट पर कृष्ण चंद्र के खेत से वारिस अली के खेत तक मिट्टी पटाई का कार्य दर्शाया गया है। सवाल यह है कि जब कार्यस्थल पर मजदूर मौजूद नहीं थे, तो मस्टर रोल में दर्ज उपस्थिति किस आधार पर भरी गई? यदि जांच में फर्जी हाजिरी की पुष्टि होती है, तो सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही है। ऐसे में संबंधित कार्यों, मस्टर रोल, श्रमिकों की उपस्थिति और भुगतान की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जाए और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वकील अहमद की रिपोर्ट बहराइच

0 likes
0 comments0 shares