Bansgaon Sandesh
Login
tapon bose
Lucknowलगभग १८ घंटे पहले

मां को कंधा देकर रो पड़े योगी, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे; हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

मां को कंधा देकर रो पड़े योगी, रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे; हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ / देहरादून | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव पंचूर से अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए निकली। मां को कंधा देकर भावुक हुए योगी अंतिम दर्शन के दौरान सीएम योगी रो पड़े। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए और फिर अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। *रातभर मां के पास बैठे रहे, अन्न-जल भी नहीं लिया* सावित्री देवी ने शुक्रवार सुबह 10:45 बजे घर पर अंतिम सांस ली। वे 91 साल की थीं। शाम को योगी उत्तराखंड पहुंचे और कुछ देर तक पार्थिव देह के पास खड़े होकर मां को एकटक निहारते रहे। उन्होंने परिजनों और केयरटेकर से मां के अंतिम पलों की जानकारी ली। पूछा कि अंतिम वक्त मां के साथ-साथ कौन था? योगी रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। *आज सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगा अंतिम संस्कार* सुबह 10 से 11 बजे के बीच हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। इसमें यूपी के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसके बाद योगी शाम को लखनऊ में पीएम मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

0 likes
0 comments0 shares