सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से पर्व मनाया गया

चौरी चौरा गोरखपुर।सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं को इस पर्व की शुभकामना देते हुए हमेशा सत्य वह अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है हम सभी को जीवन में अच्छाई एवं सच्चाई के रास्ते का अनुसरण करना चाहिए। हमें भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण पाठ के कुछ प्रसंग का मंचन किया गया जिसमें लक्ष्मण परशुराम संवाद, राम वन गमन, अशोक वाटिका, रावन वध एवं भगवान श्री राम का राज्याभिषेक तथा उसके उपरांत लव कुश प्रसंग का भी मंचन किया गया जो बहुत ही मनमोहक रहा। इसके उपरांत डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने गरबा के माध्यम से मां दुर्गा की स्तुति किया जो बहुत ही मनमोहक रहा। रावण दहन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में निदेशिका अनुराधा मिश्रा, सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा, विमला पांडे, सुशील कुमार नायक, अनिल सिंह, दानवीर सिंह, अनिल कुमार पांडे, नरेंद्र त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, किरण जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राज नारायण पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, प्रतिमा उपाध्याय, रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार, तारा कुमारी सिंह, किशन कुमार, अंकित प्रजापति, अमन कुमार, असलम खान एवं अशोक सिंह सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।