Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१८ दिन पहले

यूजीसी कानून के खिलाफ घघसरा में सड़कों पर उतरा जन आक्रोश, उग्र प्रदर्शन

यूजीसी कानून के खिलाफ घघसरा में सड़कों पर उतरा जन आक्रोश, उग्र प्रदर्शन

घघसरा बाजार। बांसगांव संदेश। प्रस्तावित यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को नगर पंचायत घघसरा बाजार में जबरदस्त जन आक्रोश देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे बाजार के तिराहे पर शिक्षकों, छात्र संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने बैनर-पोस्टर व नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कानून को उच्च शिक्षा के लिए घातक बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कानून विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा हमला है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया, पाठ्यक्रम निर्धारण और शैक्षणिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी। साथ ही राज्यों के अधिकार सीमित होने से संघीय ढांचे पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ती है, जबकि यह कानून विभाजन को बढ़ावा देगा। शांतिपूर्ण मार्च के दौरान चेतावनी दी गई कि कानून वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक होगा। चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह मय फोर्स द्वारा प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया। प्रदर्शन में राजन मिश्रा, योगेश पांडेय, भानु मिश्रा, बासु त्रिपाठी, विक्रांत पांडेय, आकाश पांडेय, हरिओम पांडेय, राजेश पांडेय, अमन राज, आलोक राज, सूरज दुबे, परमेदर त्रिपाठी, संतोष पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

1101 likes
0 comments0 shares